आकाश की झरोखों से आशीष की बरसात – ईश्वर पुत्र अरुण
ईश्वर अनन्त सामर्थ्य से युक्त हैं । ईश्वर अनन्त शक्ति के भण्डार हैं । ईश्वर आपके आँशुओ को पोछने के लिए तैयार हैं। ईश्वर आपके दुखों को मिटाने के लिए तैयार हैं। ईश्वर आपके परेशानियों को मिटाने के लिए तैयार हैं। ईश्वर आपको सब बिमारियों से बचाने के लिए तैयार हैं। ईश्वर ने आपको परेशानियों में जीवन बिताने के लिए नहीं रचा बल्कि उन्होंने बहुत सारी चीज़ इसलिए रचा ताकि वह वस्तु आपको मिले और आप सुख से रहें।
जैसे ही ईश्वर ने देखा कि मनुष्य को दुःख, तकलीफ, परेशानी एवं रोने की वादियों से गुजरना पर रहा है वैसे ही वे मनुष्य को दुःख एवं परेशानी से बचाने के लिए अवतार लेकर धरती पर आए । इसलिए आप किसी बात की चिंता नहीं कीजिए परन्तु हर एक बात में आपका निवेदन, प्रार्थना एवं बिनती धन्यवाद के साथ उपस्थित किए जाएँ। तब ईश्वर आपके प्रार्थना को सुनेंगे और आपकी हर मनोकामनाएं पूरी होगी । (more…)



